शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नौहरी कला में विगत दिवस 15 वर्षीय बालिका घर से अचानक गायब हो गई। जिसकी खोजबीन की गई,लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लग सका। परिजनों ने नाबालिग बालिका के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र बाबूलाल जाटव की 15 वर्षीय पुत्री 18 मई को अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी बहुत खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में परेशान परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर बालिका के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा। पुलिस ने इस मामले में जांच करके अज्ञात के खिलाफ धारा 363 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।