शिवपुरी। अमोला थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर रविवार की सुबह करीब 8 बजे एक जीप और बाईक की भिड़त में बाईक सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को करैरा स्वास्थय केन्द्र से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो गंभीर घायलो ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रामहेत आयु 20 वर्ष पुत्र याली पाल, हरगोविंद आयु 65 वर्ष पुत्र परसु पाल, कप्तान आयु 30 वर्ष पुत्र भागीरथ पाल नारही थाना आमोला रविवार की अपनी बाईक से सवार होकर शादी केे लिए समान खरीदने करैरा जा रहे थे तभी अमोला थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल प प के निकट पीछे से आ रही जीप के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।
दुर्घटना में तीनो बाईक सवार घायल हो गए जिन्है राहगीरों की मदद से करैरा स्वास्थय कैन्द्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां तीनों घायलो को ट्रॉमा केयर सेंंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन कप्तान और रामहेत की स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टरो ने उन्है ग्वालियर रैफर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।