12वीं: नरवर विकासखण्ड में अव्वल रहा पवन

shailendra gupta
0
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल की हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट इंटर मीडियेट की वर्ष 2014 की परीक्षा में नरवर विकासखण्ड में पवन बाथम पुत्र अमृतलाल बाथम ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नरवर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गणित संकाय से रहे पवन बाथम ने न केवल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि सभी विषयों में भी प्रावीण्यता अर्जित की है।

तहसील कार्यालय नरवर में सहायक गे्रड के तीन के पद पर पदस्थ अमृतलाल बाथम के सुपुत्र पवन बाथम में हाई स्कूल की परीक्षा में भी विकासखण्ड नरवर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पवन बाथम की इस सफलता व सुयश पर तहसीलदार नरवर सतीश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश साहू, कार्यालय स्टाफ विजय सिंह आर्य, महेन्द्र प्रकाश सक्सैना, विनय कुमार शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, मुन्नालाल जाटव, सुन्दर लाल मण्डेलिया, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, बृज किशोर देहलवार, महेश चन्द्र शिवहरे, विनोद सेन, मीरा बाथम, मुलायम सिंह रावत, एहसान शाह, मोहन सिंह कुशवाह सहित अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!