शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के रन्नोद थानांतर्गत गणेशखेड़ा गांव में सोम-मंगलवार की दर यानी रात एक किशोर का सिर से लेकर धड तक थ्रेसर में पिस गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार गणेशखेड़ा गांव में प्रदीश लोधी उम्र 13 पुत्र पप्पू लोधी अपने परिजनो के साथ अपने ही खलिहान में गेहूं की फसल निकलबा रहा था। सोमावार-मंगलवार की रात तीन बजे थ्रेसर के उपर बैठकर गेंहू की सूखी फसल डाल रहा था। इसी बीच प्रदीश को नींद को झोका आया और वह नींद के झौके में ही उसका सर थ्रेसर के अंदर चला गया जिससे कमर तक का हिस्सा थे्रसर मेें बुरी तरह पिस गया।
बाद में पुलिस का सूचना दी गई। पुलिस ने बदरवास में कमर सै पैर तक के आधे धड़ का ही पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।