स्कूल गई छात्रा गायब, अपहरण की आशंका

shailendra gupta
0
शिवपुरी। चूंकि अभी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल तो नहीं खुले लेकिन नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं के प्रायवेट स्कूल जरूर खुले हुए है ऐसे में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रा कॉलोनी में रहने वाली एक 11 वर्षीय बालिका स्कूल से लौटते समय गायब हो गई और घर नहीं पहुंची।

जिस पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई और कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 का मामला दर्ज करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहृता बालिका की मां सीया ओझा पत्नि स्व. पूरन ओझा ने शिकायत दर्ज कराई है उसकी पुत्री प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल की छात्रा है और कल दोपहर 12 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। जिससे परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी खोजबीन की गई। बाद में उसकी मां ने कोतवाली पहुंचकर पुत्री के अपहरण की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की खोजबीन शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!