शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा आज 11 अप्रैल शुक्रवार को शिवपुरी आयेंगें। श्री झा यहां भाजपा की जिला बैठक लेंगें तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया की जीत के लिए मार्गदर्शन देंगें।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री हरिओम नरवरिया काका ने जिला महामंत्री ओमी गुरू के हवाले से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा श्योपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आज 11 अप्रैल शुक्रवार को शाम 4 बजे शिवपुरी आऐंगें। पार्टी बैठक को संबोधित करने के बाद श्री झा पत्रकारों से भी बातचीत करेंगें। श्री नरवरिया ने पार्टी के जिला कार्यसमिति के सदस्यों व अपेक्षित नेताओं व कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का अगा्रह किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।