शिवपुरी। एमएमएस और शिवपुरी का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है। पिछले साल तो शिवपुरी का एक एमएमएस शिवपुरी की सीमाओं से बाहर भी चर्चाओं में रहा था। वो हाईप्रोफाइल एमएमएस था, इसके बाद भी लगातार कई एमएमएस चर्चाओं में आते रहे। अब एक छात्रा का एमएमएस चर्चा में है।
जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे की कक्षा 10वीं की एक छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाने को मामला मंगलवार को दिनभर चर्चा के विषय बना रहा।
चर्चाओ के अनुसार दिनारा की इस छात्रा को बीते रोज एक महिला अपने साथ शिवपुरी लाई थी, और शिवपुरी लाकर किसी मकान में नशाीला पदार्थ पिलाया तथा मारपीट भी की। इसके बाद एक युवक ने छात्रा अश्लील एमएमएस बना लिया है। छात्रा किसी भी तरह इनके कब्जे से मुक्त होकर अपने परिजनो को फोन पर सूचना दी।
इसके बाद परिजन शिवपुरी आए वा छात्रा को अपने साथ घर ले आए है। इस चर्चा ने पुलिस अधिकारियो को परेशान कर रखा है। जबकि दिनारा थाना प्रभारी परमांनद शर्मा का कहना है कि उन्है अभी इस मामले में किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नही कराई है। यादि परिजन शिकायत दर्ज कराते हे तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।