इस तरह हुआ नबालिगों की एक छोटी सी लवस्टोरी को अंत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली रोड पर दो किशोरियों के पीछा कर अपने प्यार का इजहार करने वाले दो नबालिंग लडको में से एक लडके को कोतवाली पुलिस ने पकड लिया। और उसकी पिटाई भी उसकी सपनो की रानी से ही लगवाई। बाद में नबालिग मजनू ने कभी भी किसी भी लड़की का पीछा ना करने की करने की कसम खाता रहा।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रोड़ से मात्र दस साल की दो किशोरिया दोपहर को तीन बजे रोज टुयूशन पढऩे जाती थी और रोज इन लड़कियो की पीछा दो कक्षा सात के छात्र उम्र मात्र 12 साल के इनका पीछा करते और लड़कियो को रोककर अपने प्यार की दुहाईया देते। रोज की इस तरह की हरकत से परेशान इन लड़किया इन लड़को को आते देख कोतवाली पहुंच गयी और कोतवाली में पुलिस अंकल से इन लड़कियो ने मौखिक रूप से शिकायत की।

इस दौरान दोनो लड़के कोतवाली से आगे निकल गये। दोनो लडकियो को ना देख इन लड़को में से एक साईकिल से वापस देखने पीछे की और लौटा और उसी समय दोनो लड़किया भी पुलिस अंकल को लेकर कोतवाली परिसर से बाहर निकल रही थी लड़किया ने तत्काल इस लडके को देखकर पहचान लिया। और पुलिस अंकल को तत्काल कहा यह लड़का मुझे परेशान करता है। पुलिस ने भी इस लड़के को पकड़ लिया। पुलिस वालो ने इस नबालिंग लड़के की पिटाई लड़की से करवा दी।

लड़की तो अपने घर चली गई और लड़के को पुलिस वालो ने कोतवाली यह कहकर बैठा लिया की अपने परिजनो को कोतवाली फोन लगाकर बुलाओ। पहले तो लड़का यह कहता रहा कि में लड़कियो का पीछा नही कर रहा था बल्कि लड़किया उसका पीछा करती थी। और थोडी देर बाद कहता रहा कि वह लड़की से प्यार करता है। इस कारण उसे देखने साईकिल से आता था और रोने लगा और पुलिस वालो से कहा कि भविष्य में ऐसी कोई गलती नही करेगा। लेकिन उसके माता पिता को इस बारे में कुछ भी ना बताएं।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!