मंदिर गई बालिका गायब, अपहरण का मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में स्थित बगीचा वाले बाबा मंदिर से एक नाबालिग बालिका अचानक कहीं गायब हो गई। उस समय उसके साथ उसकी बहन और मामी थीं।
बहुत खोजन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 का मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका बीते रोज अपनी बहन अनीता और मामी नीतू के साथ शाम 5 बजे कस्बे में स्थित बगीचा वाले बाबा के मंदिर पर दर्शन करने गई हुई थी। उसी समय बालिका वहां से अचानक गायब हो गई। बहुत देर तक खोजबीन करने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं लगी तो उसके गायब होने की सूचना उसके साथ आई बहन और मामी ने अपने परिवारजनों को दी और बहुत खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसन े मामला पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!