छेड़छाड़ के आरोपी ऑटो चालक को धुना, मौका पाकर भागा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आए दिन अपनी स्टाईल में ऑटो चलाने वाले कुछ चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते यही कारण है कि कई बार उन्हें अपनी गलती का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
एक ऐसा ही मामला आज उस समय सामने आया जब एक ऑटो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और जब भागने का प्रयास किया तो जनता ने उसे पकड़ा और मारपीट कर दी। पीडि़त महिला ने ऑटो चालक के विरूद्ध पुलिस थाने में मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ धारा 354, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस दोपहर 3 बजे जमुना (परिवर्तित नाम) पत्नी लल्लू मोगिया उम्र 22 वर्ष निवासी गौशाला गुना बायपास पर स्थित गंगू राठौर के होटल पर उधार लिए पैसे वापिस करके घर इंडस्ट्रीज एरिया के रास्ते से जा रही थी। उसी समय एक ऑटो चालक संजय जाटव ऑटो लेकर गुजर रहा था। रास्ते में उसने जमुना को अकेले जाते देखा और उसने ऑटो रोककर उसके साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। बाद में जमुना के विरोध करने पर उसकी मारपीट कर मौके से भाग निकला। पीडि़त महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!