शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 15 में अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान के ताले चटकाकर उसको निशाना बनाते हुए हजारों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए।
इस बात की जानकारी मकान मालिक को सुबह जब लगी तब पड़ौसियों द्वारा फोन पर सूचना दी कि तु हारे मकान के ताले चटके पड़े हुए इस पर से फरियादी विष्णु कुमार पुत्र बाबूलाल राठौर निवासी बार्ड क्रमांक 15 रामजानकी मंदिर के पास ने घर पर आकर देखा तो मकान में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और गोदरे की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेबर गायब थे। इस बात की रिपोर्ट फरियादी ने करैरा थाने में जाकर की जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 69/14 धारा 457, 380 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।