सरसों के खेत में किसान की पत्नि का बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सिरसौद थानांतर्गत ग्राम कुवंरपुर में खेत मे दवा डालते समय एक युवक ने एक महिला से रेप करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुवंरपुर निवासी 20 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ 2 फरवरी को अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिडकाव कर रही थी। तभी उसका पति और दवा लेने अपने घर चला गया। महिला खेत पर ही बैठकर अराम करने लगी तभी पास के ही खेत में दीपक पुत्र रमेश जाटव भी अपने खेत में दवा की छिडकाव कर रहा था।

पीडि़ता महिला को अकेला बैठा देख आरोपी दीपक भी महिला के पास आ गया और महिला को जबरन सरसों के खेत मे ले गया और उसका रेप कर दिया और भाग गया पीडि़ता ने अपने साथ, घटी घटना को अपने पति को बताया पति पत्नि ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!