ये कैसी पुलिसगिरि, मजदुरी में भी वसूली

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाम गाजीगढ के ड़ेढ दर्जन ग्रामीणो ने आज एसपी शिवपुरी को एक आवेदन देकर गोवर्धन थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि साहव गरीब मजदूरो के मजदूरी में हिस्सा चाहते है और ना देने पर मारपीट करते है व झूठे केस में फासाने की धमकी भी देते है।

शिकायत कर्ता गामीणो का कहना है कि हम सब सरकारी जमीन पर पडे पथ्थ्ररो में से गिटटी को तोडते है और बेचते है। इन्ही पैसो से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। परन्तु थानेदार साहब हमारी मजदुरी में से हिस्सा चाहते है। पिछले छह माह से थानेदार साहब हमें परेशान कर रहे है वे प्रत्येक मजदूर से एक हजार रूपये हर महिना की मांग कर रहे है। इतना ही नही एक दिन गोवर्धान थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने जबरन हमारे पैसे छिन लिए जब विरोध किया तो हमारी मारपीट कर दी। और हमें झुठे केस में फसाने की धमकी भी दे गये।

शिकायत करने वालो में गाजीगढ निवासी रामेश्वर, रामसेवक, रिंकु, भरत, सुग्रीव, रामदास , दिनेश, हरिमोहन, विनोद, रामवरन, अशोक, महेश, तेजसिंह, नरेश , सुनील, अजरू और कल्ला शामिल थे।




Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!