भाजपा नेता व पुत्र की महिला ने की पिटाई

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी क्षेत्र में एक भाजपा नेता और उसके पुत्र की पिटाई एक महिला ने की। मामला यूं हुआ कि भाजपा नेता की कार एक अन्य कार से भिड़ गई जिस पर अपने रूतबे को लेकर भाजपा नेता उस ड्रायवर के घर मुंहवाद करने पहुंच गए लेकिन वहां ड्रायवर की पत्नि भाजपा नेता व उसके पुत्र पर भारी पड़ी और दोनों की जमकर पिटाई हुई। यह मामला आज चर्चा का बना रहा।

जानकारी के अनुसार पोहरी भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और उसके पुत्र की एक होटल मालिक के ड्रायवर की पत्नी और उसके पुत्र ने जमकर पिटाई लगाई। बताया गया है कि घटना के वक्त भाजपा नेता शराब के नशे में धुत्त थे। इस मामले में फिलहाल पुलिस में कोई प्रकरण कायम नहीं हुआ है।

बताया गया है कि बीती रात पेट्रोल पंप के पास भाजपा पदाधिकारी की कार और एक होटल मालिक की कार के बीच भिडंत हो गई। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए,परंतु भाजपा नेता को ऐसा लगा कि उसकी प्रतिष्ठा पर आंच आई है।

इसलिए बदला लेने के लिए वह अपने पुत्र के साथ ड्रायवर के घर जा पहुंचे, परंतु उनके न मिलने पर वह उनकी पत्नी से जा भिड़े। विवाद इतना गहराया कि महिला और उसके पुत्र ने भाजपा नेता को बुरी तरह धुन दिया। यह घटनाक्रम पोहरी में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!