शिवपुरी. शहर के बीचों बीच मॉं राज राजेश्वरी मार्ग पर महावीर जड़ीबूटी वालों के सामने स्थित गुढ़ा वाले परिवार की एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस इसे ब्लांईड मर्डर मानकर चल रही है और मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है। भरी दोपहर मु य मार्ग पर स्थित इस घर में लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के राजेश्वरी रोड़ पर निवास करने वाले राधेश्याम गौड़ और उनकी पत्नि प्रेम बाई उम्र 55 वर्ष निवास करते है। बीते तीन दिनों से राधेश्याम अपने अन्य परिजनों के साथ उज्जैन अपने पारिवारिक रिलेशन के शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नि प्रेम बाई अकेली मौजूद थी लेकिन मंगलवार दोपहर अचानक उनकी लाश कमरे में पाई गई। जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे एसडीओपी एसकेएस तोमर व टीआई आरकेएस राठौड़ पहुंचे।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के वक्त मृतक महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे महिला के साथ कोई अनहोनी की हो अथवा लूटपाट की नीयत से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने इस महिला की हत्या की हो। फिलवक्त पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और कोई निष्कर्ष पर नहीं निकल सकी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
इधर एक घटना का पर्दाफाश तो दूसरी ओर एक और मर्डर हो गया
एक ओर जहां पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सतनबाड़ा थाना अंतर्गत अज्ञात मर्डर का खुलासा किया तो वहीं दूसरी ओर प्रेसवार्ता के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वरी रोड़ पर मर्डर हुआ है। इस घटना की सूचना पाते ही प्रेसवार्ता को समाप्त कर एसडीओपी और टीआई घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विवेचना शुरू की। जहां एक कमरे में महिला मृत पाई गई। पुलिस इसे ब्लाईंड मर्डर मानकर चल रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।