शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर पुणे ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। ट्रेन में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। जिनका स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्र्यापण कर तथा नारेबाजी कर स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर रेल विभाग की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
जिसमें मु य अतिथि के रूप में बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस नई साप्ताहिक ट्रेन से उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। श्री सिंधिया का स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत रावत, रविन्द्र शिवहरे, विजय जैन, रामकृष्ण मित्तल, खलील खान, इब्राहिम खान, इरशाद खान,राजेश यादव, विनोद धाकड़, राकेश गुप्ता आदि शामिल थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।