शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा आमजनता पर वेट टेक्स के नाम पर सर्वाधिक टेक्स लगाकर महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं भाजपा एक तरह महंगाई के नाम पर धरना दे रही है दूसरी तरफ सर्वाधिक वेट टेक्स लगाकर आमजनता को महंगाई की मार दे रही है।
गत दिवस भाजपा द्वारा महंगाई के नाम पर किये गये धरने को लेकर सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने प्रतिक्रिया में कहा कि अगर भाजपा को वास्तव में आम जनता के हितों की चिंता है तो उन्हें तत्काल प्रदेश सरकार से जनहित में रसोई गैस पर वेट टैक्स कम कराएं। आज म.प्र. सरकार रसोई गैस पर पूरे देश से सर्वाधिक वेट टेक्स लेकर गृहणियों पर 90 रूपए का अतिरिक्त बोझ डालकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है। इसी तरह म.प्र. सरकार द्वारा अन्य प्रदेशों की अपेक्षा सर्वाधिक वेट टेक्स होने के कारण म.प्र. में डीजल, पेट्रोल रजिस्ट्री शुल्क, मंडी टेक्स आदि पर सर्वाधिक टेक्स लगाकर जनता को लूटा जा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।