लूट की योजना बनाते दो बदमाश पकड़े, दो भागे

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बैराढ़ थानांतर्गत आने वाल सकतपुर निवासी मातादीन धाकड़ पुत्र विष्णु धाकड़ उम्र 40 वर्ष जो कि जेसीबी का काम करता था इससे कुछ बदमाशों ने रंगदारी करते हुए अवैध रूप से रूपये पैसे की मांग की लेकिन जब मातादीन ने नहीं दिए तो इन आरोपियों ने एक बड़ा षडयंत्र कर लूट की योजना बनाई।

इस पर मातादी ने सुभाषपुरा थाने में धमकी दिए जाने संबंधी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। इसी दौरान बदमाश किसी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे जहां सतनबाड़ा-सुभाषपुरा के नजदीक एक कार में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे है ऐसी खबर पुलिस को लगी तो पुलिस अधीक्षक डॉ.महेन्द्र सिंह सिकरवार के निर्देश पर एक पुलिस टीम ने इस लूट को अंजाम देने वाले गिरोह को धर दबोचा। जिसमें दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि दो आरोपी मौका पाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक 315 बोर की लायसेंसी बंदूक, 18 जिन्दा कारतूस व 3 मोबाईल और लूट को अंजाम देने वाली एक मारूति कार जिसका नंबर एम पी 07 सी सी 3437 एवं एक फरसा बरामद किया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!