शिवपुरी। गत 18-19 फरवरी को इंदौर शहर में मप्र बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में मिस्टर एम.पी. बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी जिले से मोनू शाक्य के प्रतिनिधित्व में चार सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया।
सीनियर वर्ग के वेट समूह में मोनू शाक्य द्वारा मिस्टर एमपी का खिताब एवं ऑल ऑवर चैम्पियनशिप के वेस्ट पोजर का खिताब प्राप्त किया एवं जूनियर वर्ग में राहुल द्वारा अपने वेट समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन व पुरूस्कार वितरण किया गया।
मोनू शाक्य की इस उपलब्धि पर शहरवासियों एवं मित्रगणों द्वारा बधाई दी गई है जिसमें अजमद खां, अफरोज खान, जगन्नाथ कुशवाह, विष्णु कुशवाह, नमन मिश्रा, नेपाल सिंह, द्वारका शाक्य, हिमांशु अग्रवाल, भूपेन्द्र जैमिनी, राकेश जाटव, मोहित अग्रवाल, नरेश दांगी, छोटू सरदार, हेमंत बढ़ौनिया, आरूष गोयल एवं बंटी रजक आदि शामिल हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।