अटलपुर में चोरों का धावा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बदरबास थाना क्षेत्र के ग्राम अटलपुर में चोरों ने दो घरों में सेंध लगा दी है। चोरों ने इन दोनो घरो से नगदी और गहनो पर हाथ साफ कर दिया है। इन दोनो चोरियो में चोर लगभग तीन लाख रूपये का माल समेट ले गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआवना कर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अटलपुर गांव में अज्ञात चोर गांव के सचिव हरिचरण धाकड़ के सूने घर में शुक्रवार की रात ताला तोड़कर घुस गये।यहा चोरो ने लोहे के एक अटैची को उठाई और पास के खेत में इस अटैची को तोड़ा। इस अटैची में से एक तौला सोने का मंगलसूत्र, दो सौ ग्राम की चॉदी का पायल, दो तौला सोने का हार  और 20 हजार रूपये नकदी चुरा कर ले गये। सचिव अपने परिजनो के साथ अपने दूसरे मकान मे थे। चोरो ने इस घर से लगभग एक लाख रूपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है।

इसके आलावा चोर किसान भगवत सिंह धाकड़  के घर में भी घूस गये इस घर में कुछ दिन पहले किसान के बेटे की शादी हुई थी। इस घर के लोग घर के अलग अलग कमरो सौ रहे थे इसी का फायदा उठाकर चोरो ने खाली कमरो का ताले चटका दिये। और उसमें रखे सूटकेस सहित लोहे की अटैची उठाकर ले गए और पास के खेतो में अराम से इन सूटकेस और अटैची को खोला और इसमें से चोरो को तीन तौला सोने का हार, आधा तौले की सोने की बेंदी, चांदी की पायल, सोने की आठ अगुंठी और चॉदी की करधौनी व आठ हजार नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये का माल गायब कर दिया।

चोरो ने इन दोनो वारदातो में सूटकेस और अटैची उठाई और पास के खेतो में अराम से उन्है खोला और सारा माल गायब किया और अटैची और सूटकेस वही छोडकर फरार हो गये। सुबह जब गांव के लोग खेतो में अपने काम से गए तो वहॉ उन्है खाली सूटके स और गहनो के  डिब्बे मिले बाद में पुलिस ने भी मौका मुआवना किया और  चाय पानी भी लिया  और पंचनामा बनाकर चलते बने। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!