हर-हर महादेव के स्वरों से गूंजे शिवालय

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आज शहरभर में महाशिव रात्रि के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा और भगवान शिव का दूध दही से अभिषेक किया गया। वहीं भक्तों ने भांग और धतूरे चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

जहां आज दिनभर मंदिरों में दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही। भांग का प्रसाद भी जगह-जगह वितरित किया गया। रात्रि के समय मंदिरों पर रात्रि जागरण और भजन संध्या के आयोजनों की तैयारियां भी शहरवासी करने में जुटे हैं।

शहर के सिद्धेश्वर, चंदमोले शिव मंदिर, इच्छापूर्ण मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अनेकों शिव मंदिरों पर महाशिव रात्रि पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान शिव के अभिषेक के लिए दूध-दही लेकर घंटों लाईन में लगे रहे। वहीं शहरभर में आज शाम भजन संध्याओं के कार्यक्रम भी भक्तों द्वारा आयोजित किए जाने हैं। जिनकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। वहीं सुबह से मंदिरों में भांग का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। मंदिरों पर विद्युत सज्जा भी की गई है।

सिद्धेश्वर वाणगंगा मेले का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड में महाशिव रात्रि से मेले का आयोजन किया जाता है। इसी तारत य में आज महाशिव रात्रि के दिन सिद्धेश्वर वाणगंगा मेले का नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना ने विधिवत् तरीके से पूजन-अर्चन कर मेले का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान नगरपालिका के पार्षदगण और अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

एक शाम शिव के नाम का आयोजन आज

ओरियंटल चौराहे पर स्थित इच्छापूर्ण मंदिर में आज इच्छापूर्ण मंदिर उत्सव समिति द्वारा एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन शाम को किया जाएगा। जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान शिव के भजन गाए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होने के लिए नगरवासियों से अपील की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!