शिवपुरी में वेदकथा आज से

शिवपुरी-एक बार फिर से शिवपुरीवासियों के लिए वेदकथा के ज्ञान का भण्डार अर्जित कराने के लिए आर्य समाज शिवपुरी द्वारा तीन दिवसीय वेदकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शिवपुरी में वेदकथा 3,4 एवं 5 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। आर्य समाज द्वारा इस बार आयोजन गांधी पार्क मैदान में होगा जहां हजारों की सं या में धर्मप्रेमीजनों को वेदकथा का श्रवण कराया जाएगा। आर्य समाज ही नहीं बल्कि शहर के हर धर्मप्रेमीजन को वेदों की महिमा के बारे में ज्ञान अर्जित कराने के लिए वेदकथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां वेदों की महिमा के बारे में प्र यात साध्वी अंजली आर्या द्वारा अपनी सुमधुर वाणी में वेदों की कथा का वर्णन किया जाएगा। 

गांधी पार्क मैदान में 3,4 एवं 5 जनवरी को दोप.3 बजे से 6 बजे तक वेदकथा का श्रवण होगा जबकि प्रात:काल में विशेष यज्ञ व पूजा-अर्चन किया जाएगा। आर्य समाज शिवपुरी द्वारा शहर के सभी धर्मप्रेमीजनों व नगरवासियों से वेदकथा में अधिक से अधिक सं या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!