शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढंगा में कल एक पीडि़त महिला ने थाने पहुंचकर पति और ससुर की शिकायत दर्ज कराई। यह एफआईआर शादी के 8 साल बाद दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्याबाई पत्नी अमर सिंह परिहार का विवाह 8 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के पश्चात पति अमरसिंह और ससुर दशरथ सिंह कौशल्या पर कम दहेज लाने के लिए ताने मारते थे लेकिन उसके बाद दोनों परिवारों के बीच सामंजस्य बैठ गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दहेज लोलुपों के मन में दहेज के प्रति लालसा और बढ़ गई और उन्होंने फिर से कौशल्या को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। वह उससे 20 हजार रूपये नगदी और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। प्रताडऩा से क्षुब्ध होकर कल वह थाने पहुंच गई। जहां उसने सारा घटनाक्रम पुलिस के सामने बयां कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।