अप्राकृतिक सेक्स करने वाले को 10 वर्ष की सजा

0
शिवपुरी। अपर सत्र न्यायाधीश करैरा एसएस परमार ने बुधवार को अप्राकृतिक सेक्स केे  मामले में आरोपी को दस वर्ष का कारावास व पांच हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

उक्त घटना 23 जुलाई 2013 की शाम साढ़े सात बजे पुराना पावर हाउस मंदिर के पास की है। जब फरियादी नाबालिग लड़का घर से दुकान पर पैसा लेने जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी अरविंद जाटव, उसे मिला। चूंकि अरविंद फरियादी के घर में पुताई कर चुका था, इसलिए वो लड़का उसे जानता था। आरोपी ने नाबालिग लड़के को एकांत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 377 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान पेश किया था। न्यायाधीश श्री परमार ने पक्ष-विपक्ष के वकीलों की दलील सुनने के बाद आरोपी पर दोष सिद्ध पाते हुए उक्त सजा से दंडित किया।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!