घर में बने पानी के टैक मेें जल समाधि

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ला में बुधवार की सुबह एक मासूम बालिका की घर में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।

कुशवाह मोहल्ला निवासी मुरारीलाल सेन की 2 वर्ष 11 माह की बेटी सृष्टि, घर में खेल रही थी। मुरारी अपनी दुकान पर चला गया था। सुबह लगभग 10.30 बजे जब मुरारी के परिजन को सृष्टि नजर नहीं आई तो उसे पूरे घर में ढूंढने के बाद आस-पड़ोस में देखने गए। तभी पड़ोसियों ने बताया कि सृष्टि को ऊपरी मंजिल पर देखा था।
परिवार के लोग जब ऊपरी मंजिल में बने पानी के टैंक में झांक कर देखा तो सृष्टि पानी में पड़ी हुई थी। परिवार वाले तत्काल बालिका को लेकर जिला अस्पताल आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जैसे ही सृष्टि की मौत की खबर घर पहुंची तो उसकी मां बदहवास हो गई और पड़ोसियों से पूछने लगी किसी ने मेरी सृष्टि को देखा है इतना कहकर बेसुध हो गई। बताते हैं कि मुरारीलाल के पास बच्चों के नाम पर इकलौती सृष्टि ही थी। बालिका की मौत की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!