शिवपुरी। दो बच्चो की मॉ आज निर्भया स्कॉड की प्रभारी आराधना डेविस के पास पहुची और कहा मेेरा पति मुझे मारता पीटता है और एक लडकी के साथ घर छोड़ कर भाग गया। मेरे पति को वापस बुलाकर उस लड़की को पकड़ा जाए।
महिला की यह गुहार सुनते ही निर्भया टीम अपने लाव-लश्कर के साथ बुधवार की दोपहर कोली मोहल्ला फिजिकल रोड पहुंची और लड़की के पिता व बहन को पूछताछ के लिए उठा लाई। निर्भया टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों का यह अंदाज देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
तुलसीनगर निवासी ज्योति राठौर ने पुलिस में शिकायत की है कि मेरा पति चंद्रशेखर बीते 9 जनवरी से कोली मोहल्ले की एक लड़की के साथ कहीं भाग गया है। दो बेटों की मां ज्योति ने बताया कि इससे पहले भी वो एक अधिकारी की लड़की के साथ भागा था, जो मामला बाद में रफा-दफा हो गया। पीडि़त महिला ने बताया कि मेरा पति जब कभी रात में आता है और कोरे कागज पर दस्तखत करने के लिए मारपीट करता है। इतना ही नहीं वो यह भी कहता है कि तू या तो मुझे तलाक दे या फिर उस लड़की को अपने साथ घर में रख।
महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निर्भया मोबाइल शुरू की गई है। जिसे 24 जनवरी को उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार भ्रमण करने वाली शिवपुरी निर्भया मोबाइल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1091 है। जबकि पीडि़त महिलाएं व युवतियां 1090 पर भी फोन लगाकर अपनी परेशानी बताकर मदद ले सकती हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।