जिला जेल का आरक्षक बना प्रधान आरक्षक

शिवपुरी- अपनी कार्यकुशलता और सेवा कार्यों के चलते शिवपुरी जिला जेल में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश कदम ने प्रमोशन पाते हुए प्रधान आरक्षक का पद प्राप्त किया है।
यह पदोन्नति प्राप्त करते हुए प्र.आरक्षक बने जयप्रकाश कदम अपनी इस सफलता को जिला जेल के वरिष्ठ उप अधीक्षक व्ही.एस.मौर्य का मागदर्शन बताते है और आगे भी वह अपने सेवा कार्यों को पूर्ण ईमानदारी लगनशीलता के साथ करते रहेंगें। इस पदोन्नति पर वरि.जेल उप अधीक्षक श्री मौर्य ने जयप्रकाश को पदोन्नति रूपी फित्ती लगाकर उत्साहवर्धन किया और अपनी शुभकामनाऐं दी। 

इस दौरान जेल स्टाफ सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एड.गजेन्द्र सिंह यादव, एसडीओ अवधेश सक्सैना, जयहिंद मिशन के सचिव व प्रसिद्ध कार्यक्रम संचालनकर्ता आदित्य शिवपुरी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कपिल जैन (पत्ते वाले), कुशवाह समाज जिलाध्यक्ष भागीरथ कुशवाह, नितिन शर्मा, लायकराम जाटव, लच्छीराम जाटव, बाबूलाल, विष्णु कुमार शर्मा, अरविन्द परमार, धर्मेन्द्र यादव, विजय शर्मा आदि व जेल स्टाफ मौजूद रहा जिन्होंने पदोन्नति पाए जयप्रकाश को बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।