पं.विकासदीप ज्योतिष रत्न से सम्मानित

shailendra gupta
शिवपुरी-गत दिवस मप्र के इन्दौर जिले में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में शिवपुरी के प्रसिद्ध ज्योतिषविद् पं.विकासदीप शर्मा (मंशापूर्ण वाले) को ज्योतिष रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देश भर के अलग-अलग कोनों से प्रख्यात ज्योतिषयों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी ज्योतिष विद्या के अनुभवों को साझा किया। यह आयोजन मॉं शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम् के तत्वाधान में नवम् अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन इंदौर द्वारा किया गया। 

जिसमें सैकड़ों ज्योतिषियों ने ज्योतिष अनुसंधान पर आधारित अपने अनुभवों को बांटा। इस दौरान शिवपुरी जिले से पं.विकासदीप शर्मा को उत्कृष्ट ज्योतिष विद्या व वास्तु में  विशेष योग्यता हासिल होने पर ज्योति पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। पं.विकासदीप शर्मा को मिले इस पुरूस्कार पर ना केवल शिवपुरी बल्कि अन्य संभाग व मप्र के ज्योतिषिविद् एवं नगरवासियों ने अपनी शुभकामनाऐं दी है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!