शिवराज कैबीनेट में यशोधरा की ताजपोशी आज!

शिवपुरी। जब विधानसभा चुनाव में यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने विजयश्री का वरण किया था तभी संभावना जताई जा रही थी कि यशोधरा राजे सिंधिया एक बार पुन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमण्डल में शामिल होंगी।
इस पर अब विराम लगाते हुए बताया गया है कि शिवराज मंत्रीमण्डल में यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया की ताजपोशी होना भी तय है। सूत्रों द्वारा बताया गया है कि उन्हें तकनीकि शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पूर्व भी यशोधरा राजे सिंधिया पर्यटन मंत्री रह चुकी है और अब एक बार पुन: वह मंत्री बनकर शिवपुरी का नेतृत्व करेंगी। इस खबर से ना केवल भाजपाईयो में हर्ष व्याप्त है बल्कि उनके समर्थक व भाजपा नेता अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना भी है। 

हां बताना होगा कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बैनर पर चुनाव लड़ी यशोधरा राजे सिंधिया ने 10 हजार से अधिक मतों से विजयश्री का वरण किया और इस विजयश्री के बाद भी शिवराज सरकार बनने के बाद शिवपुरीवासी आशान्वित थे कि मप्र में तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमण्डल में यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल होंगी। सूत्रों द्वारा बताया गया है कि शिवराज मंत्रीमण्डल में दर्जनों मंत्रियों के साथ एक बार पुन: यशोधरा राजे सिंधिया भी शपथ लेंगी। 

यशोधरा राजे सिंधिया के मंत्रीमण्डल में शामिल होने के बाद उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिवपुरी से हजारों कार्यकर्ता व समर्थक भोपाल पहुंचकर इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगें। बताया गया है कि कई चार पहिया वाहनों में सवार भाजपाई आज भोपाल के लिए रवाना भी हो गए है। यह संभावना जताई जा रही है कि यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया के मंत्री मण्डल में शामिल होने के बाद तकनीकि शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में रहकर वह शिवपुरी के विकास को नई गति देंगी और अपने मंत्रीमण्डल में रहकर वह शिवपुरी को गौरान्वित करेंगी।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!