विवाह पंचमी को सामूहिक विवाह आयोजित होंगे

shailendra gupta
शिवपुरी। गहोई समाज करैरा द्वारा गहोई भवन में 07 दिसंम्वर शनिवार को गहोई सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
उक्त आयेाजन के दिन सभी पधारे हुये अतिथियों,सम्मानीय सामाजिक वंधुओं तथा जिन सभी जोडो का पंजीयन किया गया है उन्हे आवास, भोजन, विवाह सामग्री आदि गहोई सेवा समिति, करैरा द्वारा नि:शुल्क उपलव्ध कराया जायेगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी जोडो को करीव 40 से 50 विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री समाज द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की जावेगी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष पहारिया द्वारा दी गयी। सभी क्षेत्रीय गहोई सभाओं एंव सम्मानीय सजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने का आग्रह किया गया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!