कलेक्टर ने किया पुन: कार्य विभाजन

शिवपुरी-कलेक्टर आर.के.जैन ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन के आदेश में पुन: आंशिक संशोधन करते हुए कार्य विभाजन किया है।

नवीन कार्य विभाजन के अनुसार अपर कलेक्टर दिनेश कुमार जैन के पास सिविल डिफेन्स, विधानसभा प्रश्नों के लिए नोडल अधिकारी, लायसेंस शाखा, 25 पुलिस एक्ट, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा विभिन्न आदेशों के उल्लघंन के फलस्वरूप धारा 188 के तहत पुलिस विभाग की ओर से सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान करना, कानून व्यवस्था के लिए वाहन अधिग्रहण, अस्थाई एवं स्थाई पट्टो के नवीनीकरण, विवाह अधिकारी, पासपोर्ट एवं विदेशी नागरिकों से संबंधित कार्य, सत्कार शाखा, चरित्र सत्यापन, नेहरू युवा केन्द्र, मध्यप्रदेश लेन्ट रेवेन्यु कोर्ट के अंतर्गत न्यायालयीन कार्य, जन अभियान परिषद, जिलाबदर आदि के कार्य सौपे गए है।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को भू-अभिलेख, भू-प्रबंधन, स्थापना शाखा, जिला योजना, पुर्नवास, वक्फ, माफी औकाफ, राहत शाखा, सामान्य/राजस्व अभिलेखागार आदि के कार्य सौपे गए है। संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल.प्रजापति को वित्त शाखा, शहरी विकास अभिकरण, रीडर टू कलेक्टर, नाजिर शाखा, स्थानीय निर्वाचन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आहरण एवं संवितरण अधिकारी, आवक-जावक शाखा, प्रतिलिपि शाखा, अल्प बचत, विभागीय जांच, राजस्व लेखा, रेवेन्यु व लोक अदालत संबंधित सभी कार्य सौपे गए है। 

इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर पी.के.श्रीवास्तव को सामान्य निर्वाचन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन आदि के कार्य सौपे गए है। डिप्टी कलेक्टर मुकेश शर्मा को कम्प्यूटराईजेशन, टायपिंग कार्य, लोक सेवा गारंटी के प्रभारी अधिकारी, सामान्य शाखा एक व दो, जनसुनवाई, टी.एल., टेली समाधान, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से प्राप्त जनशिकायतों का निवारण एवं निराकरण के साथ शिकायत एवं समाधान ऑनलाइन, लोक सूचना अधिकारी, स्टेशनरी शाखा, लाईब्रेरी आदि के कार्य सौपे गए है।