3 बाईक पर 9 लोग आए और हमला बोल दिया

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र नवाब साहब रोड पर मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरो ने तीन लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। हमलाबर तीन वाहनो पर सवार थे। और प्रत्येक वाहन पर तीन-तीन लोग बैठे थे। हमला क्यो हुआ और किसने किया, यह स्पष्ट नही हो सका है।

घटना में जिन लोगो को चोटे आई है उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

दोपहर 3 बजे के आसपास रामपराल जाटव,चरणदास और शिशुपाल नवाब साहब रोड से अपने परिचित अर्जुन ठाकुर के यहॉ से लौट रहै थे, तभी अचानक तीन मोटरसाईकिलो पर सवार होकर आये अज्ञात हमलावरो ने हॉकी और बल्लमों से इन पर अचानक हमला कर दिया। उन लोगों ने हॉकी और बल्लमों से इन लोगों की जमकर पिटाई कर दी कि ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।            

यह घटनाक्रेम दोपहर के समय का था। इस कारण नवाब साहब रोड़ पर भीड़ का जुटना शुरू हो गया। हमलावा भीड़ को जुटते देख भाग गए, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई । और इन घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरो के खिलाफ मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरो को पहचान में जुट गई है।