लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल का फनफेयर मेला 22 को

shailendra gupta
शिवपुरी-गरीब, नि:सहाय व नि:शक्तों की सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय मेगा फन फेयर का आयोजन समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए लायन्स सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल सचिव एस.एन.उपाध्याय, लायनेस अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता सचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि एक दिवसीय फन फेयर मेला गरीब व नि:शक्तों और नि:सहायों की सेवा के लिए स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन फिजीकल रोड़ पर सायं 4 बजे से लगाया जा रहा है। 

मेले में नागरिकों को आकर्षित व सहभागी करने के लिए आकर्षक पुरूस्कार भी रखे गए है जिसमें प्रथम पुरूस्कार फ्रिज 180 लीटर, द्वितीय पुरूस्कार वाशिंग मशीन, तृतीय पुरूस्कार फाईबर चेयरमैट, पांचवां पुरूस्कार हैन्ड ब्लेन्डर व 50 सांत्वना पुरूस्कार भी रखो गए है। यह पुरूस्कार लकी ड्रा के माध्यम से दिए जाऐंगें। सभी नगरवासियों से इस मेगा फनफेयर में भाग लेने का आग्रह लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा की गई है ताकि हर कोई समाजसेवा के भाव से जुड़कर गरीब, निर्धन व नि:सहायों की सेवा में भागीदार बन सके।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!