अब महान क्रांतिकारी तात्याटोपे का 200वां जन्मोत्सव सीएमओ द्विवेदी के भरोसे

शिवपुरी। आजादी के महा नायक क्रांतिकारी तात्याटोपे को 200वां जन्मोत्सव अब नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्णय पर है बताया जा रहा है कि इस जन्मोत्सव को मनाने के लिए कोई बजट शासन से निर्धारित नही है।

अभी कुछ दिन पूर्व कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और आयोजन समिति के सदस्यो के साथ कलेक्टर के साथ इस आयोजन के संदर्भ में एक बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में इस आयोजन समिति के सदस्यो ने इस महानायक के 200 वा जन्मोत्सव को किस भव्यता के साथ मनाया जाऐ कैसे कार्यक्रम हो, इसकी रूपरेखा कलेक्टर शिवपुरी के समक्ष रखी।

कलेक्टर आर के जैन ने इस रूपरेखा की तारीफ करते हुए इस कार्यक्रम के लिए राज्य शासन से बजट ना होना बताया व कार्यक्रम के बजट के लिए एक पत्र सीएमओ को लिख दिया है।

ज्ञात हो कि इस महान अमर बलिदानी तात्याटोपे को 200 वा जन्मोत्सव 6 जनवरी को मनाया जाना है कछुआ की गाति से चलने वाले नगरपालिका विभाग के सीएमओ ने इस पत्र को देखाभी होगा कि नही होगा, कब इस पत्र पर निर्णय होगा अभी संशय में है।

कुलमिलाकर इस महान अमर बालिदानी स्वतंत्रता सग्राम सेनानी का 200वां जन्मोत्सव मन भी पायेगा या नही यह सवाल आयोजन समिति के सदस्यो के मन में है।

   
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!