यशोधरा के लिए वोट मांगने सड़कों पर उतरा महिला मोर्चा

शिवपुरी- शिवपुरी विधानसभा सह्ये भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रचार अभियान का श्रीगणेश कर दिया है।
नगरपालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना के नेतृत्व में मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को कमलागंज क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सिंधिया के लिए वोट मांगे और उन्हें रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।

महिला मोर्चा के जनसंपर्क अभियान को महिलाओं का भी अच्छा महत्व मिला। प्रचार अभियान के दौरान महिला मोर्चा को महिला मतदाताओं ने भरपूर समर्थन का भरोसा दिया। प्रचार अभियान का उत्साहवर्धन करने के लिए कई महिलाएं अपने घरों से निकलकर कुछ दूर तक महिला नेत्रियों के साथ भी चलीं और उन्होंने अपने-अपने पड़ोस की महिला मतदाताओं से संपर्क कराकर पार्टी की प्रति अपनी आस्था का भी परिचय दिया। 

प्रचार अभियान का यह दौर कमलागंज से शुरू होकर बाबू क्र्वाटर, सुभाषकालोनी, सईसपुरा आदि क्षेत्र में देर शाम तक जारी। इस दौरान मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देते हुए हाथ जोड़कर विनम्रता पूर्वक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सिंधिया के लिए वोट मांगे। 

इस अवसर पर मोर्चा की प्रभारी अपर्णा पाटिल, महामंत्री बीनू शर्मा, उमा उपाध्याय, पार्षद सकुन भदौरिया, पार्षद सरोज भार्गव, पार्षद राजकुमारी परिहार, गुनमान दांगी, मंजुला जैन, रामवती गोस्वामी, सेवा यादव, सरिता ओझा, मुन्नी शर्मा, मुन्नी यादव, अनीता भार्गव, ऊषा सोनी, प्रेम सेन, सावित्री बाथम, वीणा सोनी, अंजुम बानो, ऊषा गुप्ता, सरोज वर्मा, मुन्नी परिहार, मुन्नी कटियार, सुधा नामदेव, पार्षद मीना बाथम, राधा भार्गव, रामकली दांगी, पार्षद सावित्री यादव  सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!