अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा करैरा का चल समारोह निकला

shailendra gupta
शिवपुरी/करैरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इकाई करैरा ने दशहरा मिलन समारोह के अवसर पर चल समारोह निकाल कर सामूहिक भोज आयोजित किया गया।

इकाई करैरा के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह महामंत्री ,बृह्मपाल सिंह कोषाध्यक्ष ,धर्मवीर सिंह परिहार मीडिया प्रभारी सहित क्षेत्र के लगभग 2000 से अधिक लोगो के साथ मण्डी से गहोई धर्मशाला तक विभिन्न मार्गो से होकर चल समारोह निकाला गया। चल समारोह गहोई धर्मशाला पर एकत्रित होकर आम सभा आयोजित की गई।

क्षत्रिय महासभा के प्रमुख रूप से आये अतिथियो में रघुवीर सिंह गौर (शिवपुरी) सुधीर सिंह गौर (झांसी) वी.एम.एस.गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री) प्रताप सिंह बुंदेला(प्रभारी अध्यक्ष उ.प्र.) आदि ने उपस्थिति जन समुदाय को संबोधित करते हुये समाज को एक जुटता होने की सलाह दी। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की धर्मशाला अगले दशहरा तक वनवाने की घोषणा समाज के लोागो ने की।

करैरा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के क्षत्रिय बंधु बडी तादात में एकत्रित थे गहोई धर्मशाला पर क्षत्रिय बंधुओ ने एक दूसरे से गले मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनांए दी व सामूहिक भोज भी हुआ। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह सेंगर गजेन्द्र सिंह बैस प्रतिपाल सिंह सौलंकी, राजेन्द्र सिंह तोमर , सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने दशहरा मिलन समारोह में आये अतिथियो का हार्दिक स्वागत कर शुभकामनाए दी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!