महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चौहान आज शिवपुरी में

शिवपुरी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आज शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय वनस्थली होटल में लेंगी। उनके  शिवपुरी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।

युवक कांग्रेस विधानसभा पिछोर के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती यादवी चौहान झांसी से शिवपुरी पहुंचेंगी और वनस्थली होटल में शाम पांच बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। 

जहां 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी और शाम को गुना के लिए प्रस्थान करेंगी।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!