लोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर आज आऐंगें

शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दल अपनी फिल्डिंग जमाने में लगे हुए है ऐसे में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी कैसे पीछे रह सकती है।

यही कारण है कि लोसपा को मजबूत बनाने पार्टी पदाधिकारियों को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी(लोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर आज शिवपुरी आऐंगें। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव भाई वीरेन्द्र शर्मा ने दी जिन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के सन्निकट और चुनावों में लोसपा की महती भूमिका निभाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर शिवपुरी प्रवास पर आकर यहां पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगें और आगामी रणनीति तय की जाएगी।

इसी दौरान श्री ठाकुर 11 अक्टूबर को दोप.12 बजे पत्रकारों से मुखातिब होंगें और पत्रकारवार्ता के द्वारा पार्टी की गतिविधियों एवं चुनावी परिदृश्य पर प्रकाश डालेंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर के शिवपुरी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की अपील करने वालो में  प्रदेश महासचिव भाई वीरेन्द्र शर्मा,जिलाध्यक्ष संजीव पुरोहित, शंकर शिवपुरी, रामसेवक गुप्ता शामिल है जिन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से स्वागत करने का आग्रह किया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!