पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

शिवपुरी। सुहाग पर्व के रूप में मनाए जाने वाले सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवाचौथ बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। करवाचौथ को लेकर सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। वहीं सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा अर्चना की और निर्जला व्रत रखा। आज रात्रि चांद दिखने के बाद सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।

विदित हो कि हिंदू धर्म में सुहागिनों का अहम पर्व करवाचौथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। करवाचौथ पर सुहागिनें 16 श्रंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और रात के समय चांद दिखने पर अपने पति की पूजा कर व्रत तोड़ती हैं। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में आज काफी उत्साह नजर आया। सुबह से ही महिलाएं बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंच गईं। जहां खासी भीड़ नजर आई। 

शहर के मुख्य बाजारों में जहां जगह-जगह मिट्टी और शक्कर का करवा बेचा जा रहा है। इन स्थानों पर महिलाएं खरीददारी के लिए पहुंच रही हैं। वहीं साड़ी चूड़ी और श्रंगार की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ पर्व की तैयारियां महिलाओं द्वारा पिछले काफी समय से की जा रही थी और आज करवाचौथ को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। महिलाओं में इतना उत्साह देखा गया कि वह रात-रातभर हाथों में मेहंदी रचाती नजर आईं और बाजारों में नए कपड़े खरीदने के लिए उत्साहित देखी गईं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!