कायस्थ महासभा कलम दवात पूजन और अन्नकूट मनाएगी

shailendra gupta
शिवपुरी। दीपावली के पश्चात यम द्वितीया को कलम दवात पूजन एवं विशाल अन्नकूट के आयोजन की रूपरेखा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी द्वारा तैयार की गई है।

महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 05 नवंबर को यम द्वितीया को भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना एवं कलम दवात पूजन का समारोह उक्त जिलाधीश प्रकाश श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में मनायेगा जाएगा। इसका प्रभारी उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, बूढ़ा डोंगर वालों को बनाया गया है एवं दिनांक 10 नवंबर को विशाल अन्नकूट आयोजन होगा। 

जिसके प्रभारी महामंत्री सुनील वर्मा रहेंगे। दोनों कार्यक्रमों में सजातीय बंधुओं के उपस्थित होने की अपील रमेश श्रीवास्तव, ब्रजबल्लभ श्रीवास्तव, मुरारीलाल सक्सेना, सुरेश सक्सेना, रामप्रसाद माथुर, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र निगम, अनुराग अष्ठाना, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रविन्द्र कुलश्रेष्ठ, भरत श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, पीके सक्सेना, केव्ही श्रीवास्तव आदि ने की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!