फांसी पर झूली महिला

शिवपुरी। बीते कुछ दिनों से आए दिन महिला कहीं गृहकलेश तो कहीं अज्ञात कारणों के चलते असमय ही अपने जीवन को बर्बाद कर फांसी के फंदे पर लटका रही है। बीते पखवाड़े भर में यह लगभग छटवीं घटना है जब फिर एक महिला किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। मामला पोहरी पुलिस थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी का है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

पोहरी थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में आज सुबह एक विवाहित महिला घर पर फांसी पर झूलती हुई मिली। जिसकी सूचना उसके पति ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी है। सुनीता पत्नी राजेश कुशवाह उम्र 20 साल निवासी शिव कॉलोनी रात के समय कॉलोनी में स्थित अपने पिता के घर से टीव्ही देखने गई हुई थी। 

घर पर अकेला उसका पति था और वह पत्नी के आने का इंतजार करते-करते सो गया और घर के दरबाजे खुले छोड़ दिए। रात्रि के समय उसकी पत्नी सुनीता घर आई जिसकी राजेश को जानकारी नहीं लगी और वह सोता रहा। सुबह जब 4 बजे राजेश शौच के लिए उठा तो उसकी पत्नी की लाश पाटौर में लटकी हुई थी। यह देख वह घबरा गया और तुरंत उसकी सूचना अपने उसी कॉलोनी में रह रहे अपने ससुर को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!