सनाढ्य ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आज शरद पूर्णिमा उत्सव

shailendra gupta
शिवपुरी। सनाढ्य ब्राह्मण समाज शिवपुरी केतत्वाधान में सर्व ब्राह्मण समाज का शरद पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे एवं विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश दुबे एवं प्रवक्ता राजकुमार सडैया ने बताया कि आज 18 अक्टूबर 2013 शुक्रवार को छत्री रोड सनाढ्य भवन प्रांगण में शरद पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जावेगा।

सनाढ्य ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष इंदकुमार शुक्ला ने बताया कि आज इस अवसर पर सांय 6  बजे से सुंदरकाण्ड का पाठ किया जावेगा तथा इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जावेगा। सर्व ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने अनुरोध है कि आज सांय 6 बजे से शरद पूर्णिमा उत्सव को भव्यता से मनाने के लिये छत्री रोड सनाढ्य भवनल प्रांगण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें। 

अपील करने वालों मे पूर्व अध्यक्ष विवाह सम्मेलन वीएम शर्मा, पुरूषोत्तमकांत शर्मा, हरिशंकर दुबे, राजेन्द्र पिपलौदा, संजय शर्मा, कौशल गौतम, रामकुमार शर्मा, धीरज शर्मा, आलोक तिवारी, एलएल दीक्षित, अर्पित शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, जय कुमार वशिष्ठ, रोहिणी अवस्थी, सावित्रीभटेले, उमा उपाध्याय, महेश शर्मा, सुनील उपाध्याय, योगेश खैमरिया, पुरूषोत्तम शर्मा, सतीश शर्मा गुड्डा, भानुप्रकाश दुबे, शशी पाराशर, महावीर मुदगल, रामलखन मुढौतिया, कमलकांत कोठारी, अजय खेमरिया, द्वारिका प्रसाद भटेले, प्रदीप शर्मा पार्षद, राजेन्द्र बिरथरे, डॉ. सुखदेव गौतम, इंदकुमार शुक्ला, नंदकिशोर मुदगल, प्रदीप बिरथरे, ललित दीक्षित, देवेन्द्र शर्मा, बृजेश दुल्हारा, दिलीप त्रिवेदी, विपिन पचौरी, राजेन्द्र सडैया आदि प्रमुख हैै।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!