वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा 101 तुलसी पौधों का वितरण आज

शिवपुरी। भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा शनिवार 26 अक्टूबर को 101 तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। तुलसी पौधों का वितरण नगर की आदर्श नगर कालोनी में प्रात: 7.30 बजे घर-घर जाकर भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा के सदस्य करेंगे।

यह जानकारी देते हुए तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद के पर्यावरण प्रकल्प के अन्तर्गत तुलसी पौध का वितरण किया जाना एक प्रमुख प्रकल्प हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति में हर घर में तुलसी का पौधा होना आवश्यक है। जहां तुलसी घर में पूज्यनीय होती है वहीं हमारी परम्पराओं तथा वैज्ञानिक दृष्टिï से भी वातावरण को प्रदूषित होने से बचाती है। तुलसी न केवल आयुर्वेदिक औषधि के काम में आती है बल्कि आक्सीजन को भी प्रवाहित करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। उन्होंने समस्त सदस्यों से निर्धारित दिनांक एवं स्थल पर समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

50 पौधों का भी किया जाएगा रोपण

भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत ही पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं शाखा कोषाध्यक्ष सुशील गोयल ने बताया कि पौध रोपण कार्यक्रम कस आयोजन बालाजी धाम के पास स्थित गोयल वेयर हाउस फार्म पर किया जाएगा, जहां फलदार एवं फूलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!