अग्रवाल समाज की चेतना वाहन रैली निकली

shailendra gupta
शिवपुरी। मप्र अग्रवाल महासभा के तत्वाधान आज सुबह विशाल चेतना वाहन रैली निकाली गई। जो मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से होती हुई अग्रसेन चौक पर पहुंची। रैली में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। रैली का जगह-जगह समाजबंधुओं ने बैनर-पोस्टर लगाकर भव्य स्वागत किया।

विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मप्र अग्रवाल महासभा द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज विशाल चेतना वाहन रैली मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चौधरी रीतेश जैन के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। रैली का शुभारंभ मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने किया। 

रैली अग्रवाल धर्मशाला से होती हुई माधव चौक, कोर्ट रोड होती हुई अस्पताल चौराहा, कोतवाली रोड, कस्टम गेट, आर्य समाज रोड, ओरियंटल चौराहा, भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा न्यूब्लॉक से कमलागंज होती हुई माधव चौक चौराहा पहुंची। उसके बाद रैली पुराना बस स्टेण्ड से निकलकर दुर्गामठ होती हुई पुरानी शिवपुरी, झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौराहे से निकालकर अग्रसेन चौराहे पर संपन्न हुई। रैली का जगह-जगह समाजबंधुओं ने स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर रैली का अभिवादन किया।

भजन सम्राट लक्खा 3 अक्टूबर को देंगे प्रस्तुति

भाजपा के युवा नेता व मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चौधरी रीतेश जैन के प्रयासों से इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र 3 अक्टूबर को होने वाली भजन संध्या रहेगी। जिसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा प्रस्तुति देंगे। उनके शिवपुरी आगमन के प्रचार-प्रसार में पूरा समाज जुट गया है और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए चौ. रीतेश जैन ने सभी समाजबंधुओं से अपील की है। लखवीर सिंह लक्खा के शिवपुरी आगमन को लेकर शहरवासियों में भी हर्ष व्याप्त है और वह उनके सुमधुर भजनों को सुनने के लिए आतुर हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!