गांव में बाघ, हमले में युवक घायल

शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में आज सुबह एक युवक पर बाघ ने हमला बोल दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है और गांव में बाघ होने की खबर आग की तरह फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजेन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह यादव उम्र 24 वर्ष आज सुबह 6:30 बजे अपने गांव जमुनिया में घर से दूध देने के लिए निकला था। उसी समय गांव के पास गजेन्द्र पर बाघ ने हमला बोल दिया और सबसे पहले उसके पैर को अपने जबड़े में जकड़ लिया। जैसे-तैसे गजेन्द्र ने अपने पैर को उसके चंगुल से छुड़ाकर भागने की कोशिश की तभी बाघ ने छलांग मारकर उसके सिर को दबोच लिया। 

जिससे गजेन्द्र गिर गया और उसने नुकीले पंजों और पैने दांतों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन गजेन्द्र ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और बाघ को झटककर दूर गिरा दिया और पत्थरों से उस पर हमला बोल दिया। जिससे बाघ भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गजेन्द्र गिरता-उठता अपने घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन उसे शीघ्र ही जिला अस्पताल ले आए। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। गजेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघ था और वह विशालकाय था, लेकिन वह  उसे कुत्ता समझ रहा था। इस कारण वह उसके पास से गुजरने लगा। तभी उस विशालकाय जानवर ने उस पर हमला बोल दिया।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!