आगजनी से जली दो महिलाऐं, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। जिले के मायापुर और बैराड़ थाने में दो महिलाएं आग की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों महिलाएं खाना बनाते समय झुलसी हैं। जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जबकि दूसरी महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इन दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम मायापुर थाने के ग्राम चिरवई के रहने वाले संपत गुर्जर पत्नि नवल सिंह गुर्जर उम्र 19 वर्ष खाना बना रही थी। उसी समय उसकी बेटी से खिड़की में रखी चिमनी गिर गई। जिसके गिरने से उसकी साड़ी में आग लग गई और वह 60 प्रतिशत तक जल गई। 

जबकि दूसरी घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के हरियाखेड़ी में घटित हुई जहां सुनीता पत्नि  केशव कुशवाह उम्र 30 वर्ष रात्रि के समय घर पर खाना बना रही थी। उसी समय एक चूहे ने खिड़की में रखी तेल की कट्टी गिरा दी। जिससे मिट्टी का तेल सुनीता पर गिर गया उसी समय गैस से निकलीं आग की लपटों ने उसे घेर लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!