शिक्षक दिवस पर राठौर समाजसेवी संस्था करेगी शिक्षकों का सम्मान

shailendra gupta
शिवपुरी- आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर  राठौर समाजसेवी संस्था द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय रामजानकी मंदिर राठौर समाज एबी रोड झांसी तिराहा पर सायं 4 बजे से किया जावेगा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शिवपुरी माखन लाल राठौर होंगें जबकि अध्यक्षता श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना अध्यक्ष नपा शिवपुरी करेंगी। राठौर समाज के अध्यक्ष हरिओम राठौर (हटैयन वाले) व राठौर समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष दिनेश राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में शासकीय एवं अद्र्वशासकीय स्कूलों के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत अध्यापकों एवं शिक्षकों में से चयनित योग्य एवं अनुभवी, स्वच्छ छवि, कर्तव्यनिष्ठ, शिक्षकों को सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के महत्व पर हरीशचन्द्र भार्गव मुख्य वक्ता के रूप में वक्तव्य देंगें। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए विनोद कुमार राठौर अध्यक्ष युवा राठौर समाज रहेंगें।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!