एनएसयूआई की कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी-आगामी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे, जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत, उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा के सानिध्य में गत दिवस एक आवश्यक बैठक आयोजित कर एनएसयूआई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस कार्यकारिणी में जिला महासचिव पद के लिए जयदीप कुशवाह, आशीष भार्गव, राहुल दुबे, जिला सचिव पद पर सुमित धाकड़, राजकुमार गुर्जर, भागीरथ शिवहरे को नियुक्त किया गया है। इन सभी जिला पदाधिकारियों को नए दायित्व मिलने पर एनएसयूआई संगठन के लक्ष्मण शर्मा, गौरव शर्मा, विवेक अग्रवाल, प्रताप गुर्जर अध्यक्ष विधानसभा शिवपुरी, प्रमोद धाकड़ युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव शिवपुरी, संतोष शर्मा, पप्पू शिवहरे, सोनू शाक्य ने बधाईयां दी है साथ ही एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे, जिलाध्यक्ष अरविन्द रावत एवं उपाध्यक्ष पुनीता शर्मा ने  आश्वस्त किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में एनएसयूआई ना केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगा बरन कांग्रेस की सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उक्त जानकारी एनएसयूआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!