लायंस क्लब का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 8 को

shailendra gupta
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस एवं लायनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल का निशुल्क नाक, कान, गला, स्त्री रोग एवं दंत चिकित्सा परीक्षण शिविर 8 सितम्बर को मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस शिविर में फोर्टीस अस्पताल मुम्बई के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ जिन्होंने इंग्लैण्ड एवं अमेरिका में ट्रेनिंग ली है वे मरीजों का परीक्षण करेंगे और रियायती शुल्क पर उनके ऑपरेशन किए जाएंगे।

लायंस क्लब द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि यह शिविर 8 सितम्बर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए मरीज अपना  परीक्षण डॉ. शांता मेमोरियल अस्पताल न्यूब्लॉक, डॉ. कुसुम गुप्ता मेमोरियल अस्पताल टेकरी सदर बाजार, कल्पना एक्सरे आर्य समाज रोड और डॉ. लक्ष्मी क्लीनिक एवं नर्सिंग होम शिवपुरी पर करा सकते हैं। शिविर में डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. रोहित अग्रवाल, डॉ. कल्पना बंसल, डॉ. सोनाली अग्रवाल और डॉ. शिप्रा अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगी। शिविर में गूंगे, बहरे बच्चों का कोकलियर इंप्लांट के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!