सेना की विशाल भर्ती रैली 7 से 13 अक्टूबर तक शिवपुरी में

shailendra gupta
शिवपुरी-भारतीय सेना में भर्ती हेतु विशाल सेना भर्ती रैली का आयोजन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 7 से 13 अक्टूबर तक आयोजित की जावेगी। यह रैली स्थानीय माधवराव सिंधिया स्टेडियम परिसर में आयोजित की जावेगी।
भर्ती रैली के शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने हेतु एडीएम दिनेश जैन की अध्यक्षता में प्रशासनिक व सेना के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम भिण्ड डी.के.जैन, कर्नल योगेश काले व लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज खत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    एडीएम दिनेश जैन ने कहा कि युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से विशाल रैली का आयोजन 7 से 13 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली के शांतिपूर्ण व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात किया जावेगा तथा भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए स्टेडियम से ही वाहन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जावेगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था व पानी, बिजली की व्यवस्था हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।

    कर्नल योगेश काले ने बताया कि 7 से 13 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली इस रैली में 13 जिलो शिवपुरी, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, पन्ना व दमोह के युवा भाग ले सकेगें। भर्ती में अत्यधिक भीड़ एकत्र न हो इसलिए प्रत्येक जिले को पृथक-पृथक दिन बुलाया गया है।

मीडिया कर्मियों को भी लेना होगें पास
भर्ती प्रक्रिया का कवरेज करने हेतु मीडिया कर्मियों को प्रवेश पत्र भी सेना द्वारा उपलब्ध कराये जावेगें। इसके लिए प्रेस प्रतिनिधियों को 5 अक्टूबर तक संपर्क करना होगा।

किस जिले की कब होगी भर्ती
7 अक्टूबर- शिवपुरी, श्योपुर, दतिया
8 अक्टूबर-    भिण्ड
9 अक्टूबर- गुना, अशोकनगर,         ग्वालियर, टीकमगढ़
10 अक्टूबर-    सागर, दमोह,      पन्ना, छतरपुर
11 अक्टूबर-     मुरैना
12 अक्टूबर-    छतरपुर, दतिया, भिण्ड, टीकमगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, सागर, दमोह, पन्ना
13 अक्टूबर- अपटिट्यूट टेस्ट


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!